FJ Cruiser 2025 : Toyota ला रही है Mini Fortuner! जानें भारत में कब होगी लॉन्च, क्या होगी कीमत और किसे देगी कड़ी टक्क

Published On: June 30, 2025

FJ Cruiser 2025 : इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में ग्राहकों के बीच SUV की दीवानगी हर साल तेजी से बढ़ती जा रही है। कस्टमर्स की इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए टोयोटा एक बिल्कुल नई और कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम है Toyota FJ Cruiser। इस गाड़ी को कई ऑटो एक्सपर्ट्स “Mini Fortuner” और “Baby Land Cruiser” के नाम से भी पुकार रहे हैं।

इसका डिजाइन और परफॉर्मेंस काफी हद तक टोयोटा फॉर्च्यूनर से इंस्पायर्ड होगा, लेकिन कीमत कम होगी, जिससे यह SUV मिड-सेगमेंट ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बन जाती है। माना जा रहा है कि यह गाड़ी महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो-N और जीप कंपास जैसे मॉडल्स को सीधी टक्कर देगी। आइए जानते हैं इस दमदार Toyota FJ Cruiser 2025 SUV के फीचर्स, लॉन्च डेट और संभावित कीमत के बारे में विस्तार से।

Toyota Mini Fortuner की कीमत: किस बजट में आएगी यह SUV?

टोयोटा की अपकमिंग FJ Cruiser को एक अफोर्डेबल और पावरफुल SUV के रूप में पोजिशन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये से शुरू होकर 27 लाख रुपये तक जा सकती है। इस प्राइस रेंज में यह SUV सेगमेंट की दूसरी लोकप्रिय गाड़ियों जैसे महिंद्रा थार RWD, Scorpio-N, टाटा सफारी और जीप कंपास को टक्कर देगी। यह SUV उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है जो फॉर्च्यूनर जैसी मजबूती और स्टाइल तो चाहते हैं, लेकिन फुल-साइज SUV का भारी-भरकम बजट अफोर्ड नही कर सकते।

कब होगी Toyota FJ Cruiser 2025 भारत में लॉन्च?

Toyota FJ Cruiser को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी तारीख अभी निश्चित नही है लेकिन माना जा रहा है की इसकी लॉन्चिंग 2027 के मिड तक हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका प्रोडक्शन पहले थाईलैंड में 2026 के आखिर में शुरू होगा और फिर भारत में इसका निर्माण महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित मेक-इन-इंडिया प्लांट में किया जाएगा। इस फैसले से कीमत पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा, जिससे कंपनी इस SUV को एक कंपटीटिव प्राइसिंग में पेश कर पाएगी।

Toyota Mini Fortuner Design 

इस SUV का डिजाइन सबसे बड़ी खासियत होने वाला है। FJ Cruiser का लुक काफी हद तक बॉक्सी और रग्ड होगा, जो इसे ऑफ-रोडर अपील देगा। 2023 में आए टीज़र के अनुसार, इसमें मॉडर्न LED हेडलाइट्स, DRLs, टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील और चंकी टायर्स देखने को मिलेंगे। हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार स्टांस के साथ यह SUV शहरों और ग्रामीण दोनों इलाकों में अपनी पकड़ बनाएगी। यही नहीं, इसमें 4WD सिस्टम भी दिया जाएगा जो इसे चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलाने में सक्षम बनाएगा।

Toyota FJ Cruiser 2025 Engine & Performance

FJ Cruiser के भारतीय वेरिएंट में 2.7 लीटर 2TR-FE पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 161 बीएचपी की पावर और 246 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और फुल-टाइम 4WD सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे यह SUV ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन साबित होगी। वहीं इंटरनेशनल वेरिएंट्स में कंपनी इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी दे सकती है, जो बेहतर माइलेज और पर्यावरण के अनुकूल परफॉर्मेंस देगा।

Toyota FJ Cruiser 2025 Price in India

टोयोटा FJ क्रूजर 2025 की भारत में अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹20 लाख से ₹27 लाख के बीच हो सकती है। यह SUV एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल ऑफ-रोडर के रूप में पेश की जाएगी, जिसे “Mini Fortuner” के नाम से भी जाना जा रहा है। इस कीमत में यह सीधा मुकाबला महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो-N और जीप कंपास जैसी गाड़ियों से करेगी। भारत में इसका निर्माण स्थानीय स्तर पर किया जाएगा, जिससे इसकी लागत नियंत्रित रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment